Site icon OmExpress

बीकानेर माहेश्वरी सभा (शहर ) के अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सोनी (झूमर सोनी) विजयी

-प्रथम बार हुए चुनाव में सोनी को 69 मत मिले

बीकानेर । बीकानेर माहेश्वरी सभा (शहर ) के इतिहास में प्रथम बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। चुनाव पूगल रोड़ स्थित माखन भोग में सायं 6 बजे से 7ः15 बजे तक सम्पन्न हुए।
चुनाव में उम्मीदवार अनिल कुमार सोनी (झूमर सोनी) व राजकुमार टावरी के बीच मुकाबला हुआ। बीकानेर माहेष्वरी सभा (शहर) के 18 जोन के कार्यकारी मण्डल सदस्य व पदेन सदस्यो को मिलाकर कुल 148 मतदान में से 137 मतदाताओ ने मतदान किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी एड. आनन्द बजाज ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से हुए चुनावो में कुल डाले गए 137 मतो में से अनिल कुमार सोनी (झूमर सोनी) को 103 व राजकुमार टावरी को 34 मत प्राप्त हुए। मतगणना के दौरान झूमर सोनी 69 मतो से विजयी बीकानेर माहेष्वरी सभा (शहर ) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

Exit mobile version