बीकानेर । बीकानेर के पर्यटन संभाग मुख्यालय पर अब पधारो म्हारे देश दिखाई देने लगा है। पुराने पोस्टर के स्थान पर नए पोस्टर लगाए गए है। इसके अलावा मुख्य दरवाजे पर ऊंट नृत्य के कट आउट लगाये गए है। बता दे कि पिछले दिनों थार पोस्ट न्यूज़ पर इस बारे में खबरें प्रमुखता से दी गयी थी। जिसमे यह कहा गया था कि राजस्थान में सरकार बदलने के बाद भी बीकानेर पर्यटन संभाग मुख्यालय पर सरकार नहीं बदली है। जबकि सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पर्यटन के लिये पधारो म्हारे देश का लोगो जारी कर चुके हैं।

बीजेपी सरकार में इसे हटाकर नया लोगो जारी किया गया। खबर जारी होने के बाद जिला कलेक्टर ने भी इसे गंभीरता से लिया था। इसके बाद पर्यटन विभाग में अधिकारियों और कर्मचारिओं के लिए अलग से चैम्बर बनाये गए।
ऊंट उत्सव को यादगार बनाने के निर्देश। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम पहले से ही ऊंट उत्सव को यादगार बनाने के निर्देश पर्यटन तथा अन्य विभागों के अधिकारियों दे चुके है। इस बारे में उन्होंने पिछले दिनों बैठक भी ली थी।
सहायक निदेशक पर्यटन कृष्ण कुमार ने बताया कि ऊंट उत्सव की तैयारी चल रही है। 11 और 12 जनवरी को उत्सव के तहत आयोजन होंगे। इसकी शुरुआत 8 जनवरी से हो जायेगी। 13 जनवरी को बर्ड फेस्टिवल जोरबीड में होगा। उत्सव के तहत इस बार किसी धोरे पर सांस्कृतिक संध्या करवाने के लिए भी प्रयास किये जा रहे है। हालांकि इस पर अभी फाइनल नहीं हुआ है।

उपनिदेशक पर्यटन भानुप्रताप ने बताया कि पर्यटन विभाग में नए पोस्टर लगवा दिए गए है इसके साथ नवीनीकरण के लिए भी योजना तैयार हो रही है। उत्सव को यादगार मनाने के लिए देश विदेश में प्रचार जोरों से चल रहा है।