Site icon OmExpress

बीकानेर में कोरोना एक साथ 78 पॉजिटिव मरीज़ सामने आए

बीकानेर 02 सितम्बर 2020। जिले में कोरोना के आंकड़ों में रोजाना बढ़ोतरी देखने को मिल रही है । जहां मंगलवार को कोरोना ब्लास्ट 141 के बाद बुधवार को फिर कोरोना ने बीकानेर, नोखा, श्रीडूंगरगढ़ सहित कई इलाकों में आंतक मचाया है जिसमे एक साथ 78 पॉजिटिव मरीज सामने आए है। बीकानेर में अब तक कुल आंकड़ा 5119 तक पहुंच गया है जिसमें से कुल 4002 जनों को छुट्टी दे दी गई है। बीकानेर में अब तक कुल 88 जनों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। बीकानेर में अब तक 128568 सैम्पलों की जांच हो चुकी है।

Exit mobile version