Site icon OmExpress

बीकानेर में कोरोना तोड़ा रिकॉर्ड

बीकानेर , 26 अगस्त। बीकानेर में कोरोना का भय प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को सभी रेकार्ड तोड़ते हुए 170 पॉजिटिव आने से यह संख्या 4332 पहुँच गयी थी। सी एम च ओ मीणा के अनुसार बुधवार को 78 पॉजिटिव आने के बाद यह संख्या4410 पहुँच गयी है। आज दो की मौत के बाद अब तक 78 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। 3386 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 870 लोगों का कोरोना का इलाज जारी है।

सोमवार तक 115211 व्यक्तियों की जांच हो चुकी है। शहर के कोरोना सेन्टर में अब मरीजों के लिए जगह नहीं है। सरकार पी बी एम में एक्स्ट्रा बेड लगवाने की व्यवस्था में जुटी हुयी है। मरीजों के इलाज में कोताही नहीं बरती जा रही परन्तु साफ सफाई की व्यवस्थाएं उपयुक्त नहीं है। जिसके चलते लोगों में भारी रोष है।

Exit mobile version