Site icon OmExpress

बीकानेर में दशहरा पर्व भक्ति भाव से मनाया गया

बीकानेर । डॉ करणी सिंह स्टेडियम बीकानेर दशहरा कमेटी और मेडिकल काॅलेज मैदान राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी , धरणीधर मैदान सहित अनेक मैदान पर रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन। राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से मेडिकल काॅलेज मैदान पर जयश्री राम के नारों के बीच दोनों तरफ मुंह वाले रावण,कुंभकरण व मेघनाद तथा लंका का दहन किया गया। इससे पहले शहर के विभिन्न मार्गो शोभायात्रा निकाली गई, शोभा यात्रा का जगह जगह समाजसेवी संगठनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया! डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम व मेडिकल कॉलेज शोभायात्रा पहुंचने पर स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन हुआ!

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी तथा प्रमुख उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल उर्फ फन्ना बाबू ने रिमोट के जरिए गगनभेदी धमाकों के साथ पुतलों का दहन किया । नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद,व्यवसायी जुगल किशोर राठी, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष नरेश चुग, गौतम खिवाणी, सुरेश खिवाणी, हंसराज डागा, श्रीराम अरोड़ा, भगवानदास चानना,कमेटी के सचिव सुभाष भोला, गिरीश चन्द्र खत्री, प्रवीण अरोड़ा व अनिल तुलसियानी, शेखर सोनी, राधेश्याम किंगर, तथा हेमंतजी गौरवानी ने अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया। समारोह में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय केन्द्र बी.के.कमल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

झांकियों में नशा मुक्ति, पोलिथिन मुक्ति का संदेश- बीकानेर में सर्वाधिक दो दर्जन राम चरित मानस के प्रसंगों के अनुसार धार्मिक व विविध विषयों पर झांकियां निकाली गई। झांकियों के मैदान में पहुंचने के बाद प्रतीक रूप् में भगवान राम व रावण का युद्ध हुआ उसके बाद पुतलों का दहन किया गया। राॅयल इनफिल्ड बटालियन ने मोटर साइकिल का प्रदर्शन किया तथा पोलिथिन बहिष्कार का संदेश दिया।

कार्यक्रम संचालक ज्योति प्रकाश रंगा व पुष्पा शर्मा ने सभी दर्शकों को अतिथियों के साथ पाॅलिथिन रूपी रावण का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलवाई।
कमेटी महासचिव सुभाष भोला ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व दशहरा कमेटी के सदस्यों, झांकियों में विभिन्न पात्र निभाने वालों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version