Site icon OmExpress

बीकानेर में दिन दहाड़े लूट , लुटेरे पकड़ से दूर

सिटी कोतवाली थाना के पास सुनार से थेला लूटने वाले व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में।
-:सिटी कोतवाली क्षेत्र की घटना, पुलिस को को तलाश है दो युवकों की
बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सुनार के साथ लूट के मामले को लेकर बुधवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई । बताया जा रहा है कि साधासर निवासी एक व्यापारी राजू सोनी का रूपयों से भरा बैग मोटरसाईकिल पर सवार दो युवक छिन कर ले गये। इस बैग में सोन व करीब एक लाख रूपये बताएं जा रहे है। थानाधिकारी नवनीत सिंह मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सिटी कोतवाली के पास बुधवार को फिर दिनदहाड़े लूंट हुई साधासर गांव के राजू सोनी अपना थैला लेकर सिटी कोतवाली के पास से निकल रहे थे तभी पीछे से आ रहे बाइक पर दो जने सवार जिन्होंने झपटा मारकर उनके हाथ से थैला लूट लिया और फरार हो गए और और वह रामपुरिया हवेली की तरफ निकल गए राजू सोनी चिल्लाते हैं उनके पीछे दौड़े मगर तब तक वो आंखों से ओझल हो गए थे लोगों को कुछ माजरा समझ आता इतने में ही राजू सोनी चिल्ला रहे थे कि मैं लुट गया लुट गया गरीबन मेरा डेढ़ लाख का रुपयों का भरा थैला पार हो चुका है मौके पर पुलिस पहुंच गई है और सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है मगर बाइक के नंबर शो नहीं हो रहे हैं लगता है बिना नंबर की बाइक थी और लुटेरे के मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए था जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।

Exit mobile version