Site icon OmExpress

बीकानेर में दूसरे दिन भी काल बनकर आया कोहरा, सड़क हादसें में 5 की मौत, 4 घायल

बीकानेर: जिले में आए दिन हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को धीरेरा गांव के पास सुबह कोहरा फिर काल बनकर आया. घने कोहरे के चलते लूणकरणसर थाना इलाके में एक सड़क हादसा होने के चलते 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 लोगों के घायल होने की जानकारी है. हादसा राजमार्ग-62 पर लूणकरणसर के पास एक ट्रक और कैम्पर गाड़ी की भिड़ंत होने से हुआ है. सभी घायलों को निजी वाहनों से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में लाया गया है, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Exit mobile version