बीकानेर । एसबीआई सिक्योरिटीज ने राजस्थान के बीकानेर में जेएनवी गुरुद्वारे के पास, मैन रोड स्थित ए-2, कांता कथुरिया कॉलोनी के पहले माले पर अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबीआई सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ दीपक कुमार लल्ला ने की। इस दौरान बीकानेर डीजीएम विजय कुमार और अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
यह महत्वपूर्ण अवसर एसबीआई सिक्योरिटीज की निवेश सेवाओं के प्रति वचनबद्धता की दिशा में अहम कदम है। इस नई शाखा का उद्देश्य इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स और सर्विसेस की विस्तृत रेंज को एक मंच पर लाकर स्थानीय समुदाय की तमाम आर्थिक जरूरतों को पूरा करना है।
कार्यक्रम के दौरान एसबीआई सिक्योरिटीज के एमडी और सीईओ दीपक कुमार लल्ला ने कहा कि हम एक ऐसे शहर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर उत्साहित हैं, जो अपने समृदध इतिहास और असीम वित्तीय संभावनाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यह नई शाखा अपने ग्राहकों के प्रति उच्चतम मानकों के साथ उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति समर्पण का प्रमाण है, जिसकी ग्राहक हमसे अपेक्षा रखते हैं। इस शाखा का उद्घाटन कार्यक्रम एक रोमांचक और यादगार अनुभव रहा, जिसमें फीता काटकर शुभारंभ के साथ-साथ परिचर्चा भी रखी गई।
बीकानेर में नई शाखा के शुभारंभ के साथ एसबीआई सिक्योरिटीज का राजस्थान में विस्तार…

