

बीकानेर 25 अक्टूबर – ओम दैया । जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस लगतार बड़ी संख्या में सामने आ रहे है। बीकानेर जिले में कोरोना को रोकने के प्रशासन के सभी उपाय नाकाफी साबित हो रहे है। बीकानेर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे है। रविवार को जारी हुई रिपोर्ट में कोरोना के 353 पाॅजिटिव केस सामने आए है। बीकानेर में अब तक का कुल आंकड़ा 18255 तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार सुदर्शना नगर निवासी 80 वर्षीय अनील भार्गव की कोरोना के इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसे मिलाकर बीकानेर में अब तक कुल 200 जनों की मौत हो चुकी है। साथ ही 26 जनों की रिपीट पाॅजिटिव रिपोर्ट आई है। जबकि बीकानेर के सीएमएचओ डाॅ. बी.एल.मीणा ने रविवार को 202 पाॅजिटिव आने की घोषणा की है।
