Site icon OmExpress

बीकानेर में पहली बार कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई के नए पाठ्यक्रम के अनुसार प्रॉक्टर्ड ऑनलाइन अर्धवार्षिक परीक्षा

बीकानेर। रानी बाजार के सेमूनौ इंस्टीटूशन में इस कोरोना काल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रॉक्टर्ड ऑनलाइन अर्धवार्षिक मॉक परीक्षा का आयोजन किया गया है। इसमें बच्चे सब्जेक्टिव और ऑब्जेक्टिव दोनों तरह की परीक्षा दे सकेंगे जिसमें सब्जेक्टिव परीक्षा तीन घंटे की होगी। सेमूनौ की डायरेक्टर डॉ. नीलम जैन ने बताया की इस तरह की परीक्षा सभी दसवीं के विद्यार्थियों के लिए आने वाली बोर्ड की परीक्षा में लाभदायक होगी। डॉ. नीलम जैन ने यह भी बताया की आने वाले राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय ओलिंपियाड के फॉर्म भी भरे जा रहे हैं।

Exit mobile version