Site icon OmExpress

बीकानेर में पहली बार प्रदर्शित होगा ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो

बीकानेर।बीकानेर औद्योगिक दृष्टि से संभावनाओं से भरा शहर है और बीकानेर का औद्योगिक व व्यापारिक परिदृश्य भविष्य भी काफी उज्जवल है | बीकानेर फ़ूड इंडस्ट्री का हब होने के साथ साथ यहाँ प्रस्तावित मेगा फ़ूड पार्क एवं गेस पाइप लाइन मंजूर होने से बड़ी बड़ी कंपनियां भी बीकानेर की और अपना रूख करने लगी है | इसका उदाहरण है कि महानगरों में लगने वाले ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो बीकानेर की संभावनाओं को देखते हुए बीकानेर में भी बड़ी बड़ी कंपनियों की अनाज, दाल, तेल, चावल, मसाले, पोहा एवं मूंगफली दानों की प्रोसेसिंग मशीनों को प्रदर्शित करने हेतु दिनांक 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पोलोटेक्निक कोलेज मैदान में मेले का आयोजन किया जा रहा है | मेला स्थल पर बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं तेल मिल एसोसिएशन के विजय नौलखा ने भूमि पूजन किया | ग्रेन इंडस्ट्री एक्सपो से जुड़े इवेंट डाइरेक्टर बृजलाल भारद्वाज एवं पवन भारद्वाज ने बताया कि 13 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों व शहर के गणमान्य व्यक्तियों से मेले का उद्धघाटन करवाया जाएगा | मेले में सभी प्रकार की ग्रेन इंडस्ट्री से संबंधित नई टेक्नोलोजी की मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा | इस अवसर पर बिओकानेर दाल मिल्स एसोसिएशन सचिव राजकुमार पचीसिया, ओमप्रकाश मोदी एवं अशोक गहलोत आदि उपस्थित हुए |

Exit mobile version