Site icon OmExpress

बीकानेर में पोस्ट ऑफिस से नकाबपोश दो बदमाशों ने लाखों उड़ाए

बीकानेर।नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर पोस्ट ऑफिस में लूट की वारदात को अंजाम दिया है । जिसकी सूचना पर एडीशनल एसपी पवन कुमार मीणा , सीओ सिटी सुभाष शर्मा व एसआई पिंकी गंगवाल सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर रहे हैं । सीओ सिटी सुभाष शर्मा ने बताया कि यह लूट की वारदात रेलवे वर्कशॉप स्थित पोस्ट ऑफिस में हुई है ।

जहां बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल की नोक की यहां के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर यहां से करीब तीन लाख रुपए लूटकर भाग गए । लुटेरों ने यहां हवाई फायर भी किये । शर्मा के अनुसार लूट की वारदात को अंजाम देकर भागे लुटेरों को पकडने के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई गई और अलग अलग पुलिस की टीमें बनाकर क्षेत्र में भेजी गई है । शर्मा के अनुसार इसके अलावा पोस्ट ऑफिस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी खंगाले जा रहे हैं ताकि लुटेरों की पहचान हो सके । वहीं मिली जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस में आज ही यह रकम आई थी । ऐसे में यह भी शक जताया जा रहा है कि लुटेरों को यह अच्छी तरह से पता था कि पोस्ट ऑफिस में आज रुपये पहुंचे है ।

Exit mobile version