Site icon OmExpress

बीकानेर में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइक्लोथोंन प्रोग्राम आयोजित

बीकानेर।बी एस एफ एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संयुक्त तत्वाधान में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइक्लोथोंन प्रोग्राम आयोजित हुआ,साइक्लोथोंन रैली को जिला कलेक्टर नमित मेहता व डीआरएम रेलवे संजय श्रीवास्तव ने हरी झंडी देकर रवाना किया सर्वप्रथम बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ साइकिलिंग करते हुए जवानों के साथ करणी सिंह स्टेडियम से भ्रमण पथ पहुंचे,इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ दीपक पारीक,अनिल सोनी (झूमर सा) सोनूराज आसुदानी विनोद भोजक, राजेश गोयल सचिन भाटिया सतीश पुरोहित ने रैली का भ्रमण पथ पर स्वागत किया बी एस एफ द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट प्रोग्राम में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा बास्केटबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ाने हेतु 50 बास्केटबॉल का वितरण किया एवं बास्केटबॉल खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की तथा साइक्लोथोंन रैली को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने हरी झंडी देकर नोखा के लिए रवाना किया

Exit mobile version