Site icon OmExpress

बीकानेर में फ्लाप शॉ साबित हुआ वर्धमान मेगा ट्रेड फेयर! _


बंपर त्यौहारी सीजन के बावजूद ग्राहकी कम होने से स्टॉलों पर पसरा सन्नाटा
बीकानेर । कोरोना आपदाकाल के दो साल बाद इस बार बंपर त्यौहारी सीजन के बावजूद जैन यूथ क्लब की ओर से भव्य अंदाज में लगाया गया वर्धमान मेगा ट्रेड फेयर फ्लाप शो साबित हो रहा है । ग्राहकों का रूझान कम होने से इस चार दिवसीय ट्रेड फेयर की स्टॉलों पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी सन्नाटा सा पसरा रहा है । ऐसे में स्टॉल संचालकों के लिये अब अपनी लागत निकलना भी चिंता का कारण बन गई है। हालांकि इस ट्रेड फेयर के आयोजको ने बीकानेर में जैन समुदाय के सभी छोटे मोटे दुकानदारों और उद्यमियों को सब्जबाग दिखाये थे कि बंपर त्यौहारी सीजन के चलते ट्रेड फेयर में ग्राहकों की अपार भीड़ उमड़ेगी लेकिन दो दिनों से इस ट्रेड फेयर में गिनती के ग्राहक ही पहुंच रहे । ग्राहकी कम होने से अब स्टॉल संचालको और ट्रेड फेयर आयोजक के बीच बहसबाजी होने की बात भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीकानेर में जैन समाज के प्रतिष्ठत उद्यमियों और व्यवसायिक समूहों के आर्थिक सहयोग से जैन यूथ क्लब की ओर से जैन कॉलेज के मैदान में पंडाल लगाकर आयोजित किये जा रहे वर्धमान ट्रेड फेयर में दो सौ स्टॉल और चार फूड जोन बनाये गये है। प्रत्येक स्टॉल संचालक से बतौर सहयोग शुल्क ग्यारह हजार रूपये वसूले गये है । स्टॉल संचालकों ने ट्रेड फेयर की चकाचौंध को देखकर लाखों रूपये इन्वेस्ट कर अपनी स्टॉले लगा ली। लेकिन ट्रेड फेयर में ग्राहकी रंगत फिकी रहने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। चार दिवसीय इस ट्रेड फेयर के दो दिनों में ग्राहकी का आलम कमजोर रहने से स्टॉल संचालकों में अब ट्रेड फेयर आयोजकों के विरोध में रोष की लहर भी व्याप्त हो रही है। इस मामले को लेकर जब जैन यूथ क्लब के विपुल कोठारी से बातचीत की गई तो उन्होने कहा कि ट्रेड फेयर का अभी शुरूआती चरण है इसलिये ग्राहकी कमजोर है,उम्मीद है कि आगामी दो दिनों में ट्रेड फेयर की रंगत परवान चढ़ जायेगी।
_जैन यूथ क्लब ने कर ली लाखों की कमाई!
जैन कॉलेज मैदान में आयोजित इस चार दिवसीय वर्धमान मेगा ट्रेड फेयर को लेकर कारोबारी जगत से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बार के बंपर त्यौहारी सीजन में अच्छी कमाई की उम्मीद में लाखों रूपये लगाने वाले स्टॉल संचालकों के लिये यह ट्रेड फेयर भले निराशाजन साबित हो रहा है लेकिन जैन यूथ क्लब ने इस ट्रेड फेयर से करोड़ो की कमाई कर ली है। एक स्टॉक से सहयोग राशि के रूप में ग्यारह सौ रूपये वसूली के हिसाब से जैन यूथ क्लब के खाते में 22 लाख रूपये तो सीधे ही आ चुके है। इसके अलावा जैन उद्यमियों और संस्थाओं से भी सहयोग राशि के रूप में लाखों रूपये लिये है। एक अनुमान के मुताबिक जैन यूथ क्लब ने वर्धमान ट्रेड फेयर के इस व्यवसायिक आयोजन से करीब साठ लाख रूपये से ज्यादा कमाई कर ली है। क्लब के एक सदस्य से जब इसका हिसाब पूछा गया तो उसने क्लब का अंदरूनी मामला बताकर बात टाल दी।
इन प्रतिष्ठित उद्यमियों ने दिया है सहयोग
जानकारी के अनुसार वर्धमान मेगा ट्रेड फेयर के लिये बीकानेर के प्रतिष्ठित व्यवसायी बसंत नौलखा,चम्पकलाल सुराणा, सुमेरमल दफ्तरी, विमल डागा, कमल सिंह बैद, विनोद बाफना, मुबंई के सुशील बोथरा, अशोक-नरेश सुराणा, विजयचंद, मोतीचंद रोहित डागा, हरबंसलाल,भूषण जैन,मनोज सांड, चन्द्रप्रकाश नौलखा, मुबंई के सुरेन्द्र दस्साणी, मूलचंद-अविन्त कुमार डागा, अजय पुगलिया ने आर्थिक सहयोग दिया है।

Exit mobile version