राजमाता सुशीला देवी की प्रेरणा और आशीर्वाद से इस पावन आयोजन की रूपरेखा तय की गई है।25 जनवरी से विवाह मुहूर्त भी ज्यादा है इसलिए अयोध्या,काशी से भी पंडित इस यज्ञ में सम्मिलित होंगे।कल बिस्सो के चौक से श्री अ युत चंडी यज्ञ की शोभायात्रा शुरु होगी,जो शहरी परकोटे के विभिन्न चौको से होते हुए महानंद जी मन्दिर तक जाएगी,परसो से यज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा,आज रताणी व्यासो की बगेची में ये समस्त जानकारी दी गई,शास्त्री जी के साथ शिवकुमार व्यास (कम्मू महाराज),विजय शंकर व्यास और गौरी शंकर पुरोहित जैसे समाज के गणमान्य जनों ने भी आयोजन से सम्बंधित अपने विचार साझा किए।शास्त्री जी ने अंत मे कहा कि ये धार्मिक आयोजन मानव कल्याण और प्रकृति संरक्षण के लिए किया जा रहा है जिससे हर बीकाणा वासी को भी लाभ होगा।
बीकानेर में श्री अयुत चंडी का आगाज 25 जनवरी से

