Site icon OmExpress

बीकानेर में सूर्य सप्तमी महोत्सव की तैयारियां परवान पर

बीकानेर /एक फरवरी को सूर्य सप्तमी महोत्सव शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज द्वारा मनाया जाएगा। रवि रश्मि युवा संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि तैयारियों हेतु कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। भोजक ने बताया कि शोभायात्रा में सूर्य भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी जाती है, जिसका अभ्यास समाज के युवक-युवतियां कर रही हैं।

संगठन के श्रीकान्त भोजक ने बताया कि इस बार ऊंट-घोड़ों व हडि़पा बैण्ड के साथ सूर्यभगवान की सवारी निकाली जाएगी। कार्यालय शुभारम्भ अवसर पर नीरज शर्मा, शुभम शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, उत्तम शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, विजय सेवग व अजय शर्मा सहित अन्य शाकद्वीपीय समाज के बन्धु उपस्थित रहे। रवि रश्मि युवा संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि लक्ष्मीनाथजी मंदिर से शोभायात्रा का शुभारम्भ होगा जो रांगड़ी चौक, सेवगों के चौक, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक आदि मुख्य मार्गों से होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में पहुंचेगी। जगह – जगह अनेक समाजिक संगठनों द्वारा यात्रा का प्रतिवर्ष की स्वागत किया जाएगा |

Exit mobile version