Site icon OmExpress

बीकानेर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कांग्रेस ने झंडा गाड़ा :
हेम शर्मा



बीकानेर :राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में हुए ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्त का बीकानेर कांग्रेस में सकारात्मक असर सामने आया है। बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद खाली है। पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और प्रदेश संगठन ने नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की है। बिना जिलाध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारियों के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चल रहा है। ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर बीकानेर पूर्व व पश्चिम दोनों विधानसभाओं में सक्रियता दिखा रहे है। पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कन्हैया लाल झंवर के नेतृत्व में रिध्दकरण सेठिया, के. एल. बोथरा अन्य लोगों के साथ अगुवाई कर रहे हैं। वही पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी के बी ब्लॉक के अध्यक्ष सुमित कोचर ने इस यात्रा के मायने स्थापित किए है। ब्लाक अध्यक्ष ही यात्रा में सक्रिय भूमिका में है। इसमें मंत्री से लेकर हर कार्यकर्ता को जोड़ा है और जनता में संदेश दिया है। सुमित कोचर का कहना है कि यात्रा में हर किसी को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे है। ऐसी क्रम में वार्ड नंबर 73 के अलग-अलग मोहल्लों में हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने कहा कि कांग्रेश हमेशा से ही आमजन व गरीबों के साथ खड़ी रही है जो बजट माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रस्तुत किया है वह बजट सराहनीय है। चिरंजीव योजना को 10 लाख से बढ़ाकर 2500000 कर दिया। इस दौरान, कन्हैयालाल कल्ला,पार्षद मेहनाज बानो, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर अहमद नागौरी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरुण राठौड़, मौला बख्श, महबूब रंगरेज मनोज चौधरी ताहिर हसन ,श्री लाल व्यास,पप्पू व्यास, अनवर अली, अनिल कल्ला,अनवर अजमेरी, महिला शहर अध्यक्ष सुनीता गौड़ मुमताज बानो ममता से मनोनीत पार्षद मोहम्मद इस्माइल खिलजी पार्षद रमजान कच्छावा,पार्षद प्रफुल्ल हटीला, पार्षद वसीम खिलजी, मोहम्मद अली सुलेमानी, एडवोकेट शमशाद अली, अत्ता हुसैन कादरी, सालिम हुसैन, सारिक हुसैन, शोएब खान, कांग्रेसी कार्यकर्ता इस यात्रा में सम्मिलित हुए।

कांग्रेस के रिध्द करण सेठिया ने बताया कि यात्रा सफलता पूर्वक चल रही है। कार्यकर्ता सक्रिय हुए है और जनता में भी उत्सुकता है। कांग्रेस पार्टी का संदेश जन जन तक पहुंच रहा है। पूर्व संसदीय सचिव कन्हैया लाल झंवर के साथ इस यात्रा में लक्ष्मण कड़वासरा (अध्यक्ष, भू-दान आयोग) आनन्द सिंह सोढ़ा (ब्लाॅक अध्यक्ष), सुमित कोचर (ब्लाॅक अध्यक्ष), उमा जी सुंथार, अंजना खत्री, ज्योति चैधरी (पूर्व अध्यक्ष, डूंगर काॅलेज), सुनीता तर्ड (पूर्व जिलाप्रमुख), मनोज विश्नोई (पार्षद), शांतिलाल मोदी (पार्षद), युनिस खान, अब्दुल सत्तार, शशिकला राठौड़ (मनोनीत पार्षद), राज भटनागर, कन्हैयालाल बोथरा, रिद्धकरण सेठिया, इंजी. मदन मेघवाल, इंजी. गणेशाराम, रामेश्वरलाल (पूर्व सरपंच, उदयरामसर), शिवलाल गोदारा, अशोक तर्ड, सरदार हरदयाल सिंह, संतोष प्रजापत, हरीश गोदारा, दुलीचंद गहलोत, राहुल जादुसंगत, रमेश गहलोत, हजारी जी देवड़ा, नंदराम गोदारा, सलीम भाटी, आनन्द गोदाराम, हेमन्त सिंधी, सरदार अमरीत सिंह, अमजद अली, हजारी मण्डा, हजारी ज्याणी, आनन्द गहलोत, नजाकत अली, ललित गहलोत, लालचंद गहलोत सहित सर्व समाज के गणमान्य लोग व वार्डवासी मौजूद रहे। इस यात्रा के दौरान लोग स्वागत भी करते हैं और समस्याएं भी सुनी जाती है।

Exit mobile version