Site icon OmExpress

बीकानेर में हो रहा बेकाबू आज नए 174 मरीज़ आए सामने

बीकानेर । जिले में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी-आज आई रिपोर्ट में बीकानेर से 174 कोरोना मरीज केस सामने आए है। इनको मिलाकर बीकानेर में अब तक का कुल आंकड़ा 15268 तक पहुंच गया है। जबकि बीकानेर के सीएमएचओ डाॅ. बी.एल.मीणा ने मंगलवार को 103 कोरोना पाॅजिटिव मिलने की घोषणा की है। बीकानेर में बढ़ते कोरोना के ग्राफ से प्रशासन को चिंता में डाल रखा है। हालांकि प्रशासन द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है लकिन वे सारे कार्यक्रम नाकाफी साबित हो रहे है। जनता को जागरूक रहकर सरकार के नियमों की पालना करनी चाहिए और भीड़ भाड़ से बचकर रहना चाहिए नही तो आने वाले दिनों में त्यौहार के समय इसके दुष्परिणाम सामने आ सकते है।

Exit mobile version