बीकानेर 13 अगस्त। बीकानेर में कोरोना का आंतक बढता ही जा रहा है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रथम सूची में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं।ये 5 पॉजिटिव हर्षो का चौक, रतन सागर, मुरलीधर व्यास कॉलोनी और गोगागेट क्षेत्र से हैं । बीकानेर में कोरोनावायरस आंकड़ा 2883 पहुंच गया है।
बीकानेर में आज सुबह से अब तक तीन लोगों की मौत कोरोना ने ले ली है। अभी-अभी दो लोगों की और मौत हो गई है। सुबह जोशीवाड़ा की फातिमा की मौत के बाद दो और मौत हुई है। 50 वर्षीय मंजू देवी व 50 वर्षीय नियाज की हुई मौत अभी हुई है। इस तरह में अब तक 63 लोगों की जान कोरोना की वजह से चली गई है