Site icon OmExpress

बीकानेर में 8 ओर कोरोना मरीज़ पॉजिटिव आए

बीकानेर 4 जुलाई। बीकानेर में कोरोना के 8 और मरीज सामने आए हैं। ये मरीज गंगाशहर, रानीबाजार, हनुमान हत्‍था, श्रीरामसर व चौपडा स्‍कूल क्षेत्र से आए हैं।सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा की ओर से अभी-अभी इसकी पुष्टि की गई है।
सूत्रों के अनुसार गंगाशहर में एक ही परिवार के चार सदस्‍य कोरोना पॉजिटिव आये हैं। गंगाशहर की चोपड़ा बाड़ी से प्रहलाद, कोमल, किरण, गजेंद्र एक ही परिवार से हैं। एक पॉजिटिव पहले इसी परिवार में आया था। रानी बाजार से अरुणा चोपड़ा स्कूल पास से ओम प्रकाश पॉजिटिव आये हैं। श्रीरामसर से सुमित कोरोना संक्रमित मिले हैं।

बीकानेर में अब 422 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। इनमे से 175 लोग ठीक हो चुके हैं उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। बीकानेर में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ ही बीकानेर में अब तक 18 मरीजो की मौत हो चुकी है।
सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि दाऊजी मंदिर रोड क्षेत्र का 35 वर्षीय युवक दो दिन पहले कोरोना पॉजीटिव आया था, उसकी देर रात इलाज के दौरान पीबीएम अस्‍पताल में मौत हो गई।

Exit mobile version