Site icon OmExpress

बीकानेर मे हो सकेगी रत्न जड़ीत आभूषणों की जांच


सीवीडी एचपीएचटी तकनीक का पहला टेस्टिंग सेंटर शुरू

बीकानेर। ज्वैलरी जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके बीकानेर में अब रत्न जड़ीत आभूषणों की टेस्टिंग भी हो सकेगी है। इसके लिये संभाग का पहला टेस्टिंग सेंटर कोतवाली क्षेत्र के गोल्डन टॉवर की शॉप नंबर १६ में शुरू किया गया है। टेसिंग सेंटर के संचालक सुरेश सोनी ने बताया कि कम्पयूंटराईज हाईटेक मशीन से सीवीडी एचपीएचटी तकनीक के जरिये रत्न जड़ीत आभूषणों की टेस्टिंग अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार हो सकेगी। मशीन के जरिये पोलकी और हीरों की जांच चंद रिपोर्ट चंद सैकिंड़ों में सामने आ सकेगी। उन्होने बताया कि बीकानेर संभाग में रत्न जडि़त आभूषणों की टेस्टिंग के लिये पहला मान्यता प्राप्त सेंटर है । उन्होने बताया कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि कई कारोबारी रत्न जडि़त आभूषणों के नाम पर नकली रत्नों के आभूषण थमा देते है। मगर अब ऐसा संंभव नहीं हो सकेगा मशीन की टेस्टिंग से चंद सैकेण्डों में पता चल सकेगा कि आभूषणों के असली रत्न जड़े है या नकली। इसके अलावा सेंटर में क्षतिग्रस्त ज्वैलरी की सोल्डिंग के लिये भी हाईटेक तकनीक की मशीन लगाई गई है।

Exit mobile version