Site icon OmExpress

बीकानेर :रांका टीम द्वारा सेनेटाइज छिड़काव जारी

PM Cares Fund

पूर्व सीएम राजे ने पूर्व चैयरमेन रांका को किया फोन,

ओम दैया
बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेनेटाइज का छिड़काव चौथे दिन भी जारी रहा। ट्रस्ट के संरक्षक व नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि चौथे दिन गंगाशहर के चौपड़ा बाड़ी, सारड़ा चौक, हरिराम जी मंदिर से आगे, मथुरा नगर कॉलोनी, करणी माता नए मंदिर के आसपास, रानी बाजार केजी कॉम्पलेक्स, टंकी एरिया, धोबी धोरा, हनुमान हत्था, मांजी की बाड़ी, मांजी का बास, मुरलीमनोहर मंदिर, रोशनी घर के पीछे, भीनासर, करणी नगर, बी, सी, डी व ई ब्लाक, गांधी कॉलोनी, व्यास कॉलोनी, खतुरिया कॉलोनी, सादुलगंज आदि क्षेत्रों में सेनेटाइज छिड़काव किया गया। पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि पार्षद प्रमोद सिंह, पूर्व पार्षद भगवतीप्रसाद गौड़, पार्षद जमनलाल गजरा, पार्षद पारस मारु, पूर्व पार्षद पंकज गहलोत, पूर्व पार्षद मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, राजेन्द्र व्यास, इशा अग्रवाल, पंकज कच्छावा, मनोज नौलखा, ओम राजपुरोहित, दिग्विजय पांडे, मोहित राजपुरोहित, हिम्मत सिंह, अरुण सिंह, प्रहलाद पंचारिया, संजय राखेचा, रघुवीर उपाध्याय, विजय सिंह कच्छावा, गोविन्द सिंह भाटी, महेश कच्छावा, सुनील सोलंकी, दीपक कच्छावा, जसकरण पंचारिया, मनीष ओझा, लेखराम चौधरी, उत्तम सोनी, पवन सेवग, दिनेश चौधरी, हर्ष जग्गी, टेकचन्द यादव, गौरीशंकर देवड़ा, मनोज पडि़हार, पंकज कच्छावा, संदीप गहलोत, मनोज गहलोत, गणेश जाजड़ा, हिमांशु टाक, संजय स्वामी, मनोज गहलोत, संदीप सोनू, जीतू, बबलू, नरेश, विकास, तुलसी भाटी, देवराज भाटी तथा प्रणव भोजक आदि का सहयोग रहा।

पूर्व सीएम राजे ने पूर्व चैयरमेन रांका को किया फोन, शहर की ली जानकारी

बीकानेर। गुरुवार को नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका से राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने फोन पर कोरोना सम्बन्धी व्यवस्थाओं पर बातचीत की। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि वसुंधरा राजे ने बीकानेर की व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के साथ जरुरतमंदों मदद के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात भी कही। रांका ने शहर में सेनेटाइज तथा रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से प्रशासन को दिए जा रहे भोजन पैकेट आदि के बारे में जानकारी दी।

Exit mobile version