Site icon OmExpress

बीकानेर रेल मंडल में डीआरएम कप 2021 खेल प्रतियोगिता शुरू

बीकानेर,। बीकानेर रेल मंडल में डीआरएम कप 2021 खेल प्रतियोगिता शुरू, बीकानेर मंडल पर मंगलवार से डीआरएम कप 2021 का शुभारंभ हुआ। डीआरएम कप 2021 खेल प्रतियोगिता 26 मार्च तक आयोजित होगी। इस खेल प्रतियोगिता में मंडल के 12 विभागों की टीमें विभिन्‍न खेलों में हिस्सा ले रही है।

प्रतियोगिता संयोजक ने बताया कि मंगलवार को आयोजित 100 मीटर रेस में बिजली विभाग के विकास सुरा प्रथम, इंजीनियरिंग विभाग के भागीरथ राम द्वितीय एवं टीआरडी विभाग के सुरेंद्र चौधरी तृतीय स्थान पर रहे।

200 मीटर दौड़ में इंजीनियरिंग के भागीरथ राम प्रथम, बिजली विभाग के विकास सुरा द्वितीय एवं इंजीनियरिंग विभाग के माहिराम बिश्नोई तृतीय स्थान पर रहे हैं। लंबी कूद में इंजीनियरिंग विभाग के कमलेश पुरोहित प्रथम, बिजली विभाग के विकास सुरा द्वितीय एवं ऑपरेटिंग विभाग के सुरेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

गोला फेंक प्रतियोगिता में आरपीएफ के मंगल सिंह प्रथम, मैकेनिकल विभाग के वेद प्रकाश द्वितीय एवं ऑपरेटिंग के रिंकू तृतीय स्थान पर रहे। रस्साकस्सी प्रतियोगिता में विजेता का खिताब इंजीनियरिंग विभाग एवं उपविजेता का खिताब आरपीएफ विभाग ने प्राप्त किया।

इससे पूर्व डीआरएम कप 2021 का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक संजय श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक दामोदरलाल मीणा, मंडल खेलकूद अधिकारी सुरेश कुमार आदि की उपस्थिति में 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

Exit mobile version