Site icon OmExpress

बीकानेर -लालगढ़ रेलवे स्टेशन से पहले रेल की चपेट में आने से महिला की मौत

बीकानेर। बीकानेर से लालगढ़ रेलवे स्टेशन मार्ग पर सायं 5 बजे रेल के आगे आ जाने से एक महिला ने की मृत्यु हो गयी। लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास गुरुद्वारा के सामने यार्ड में होम सिग्नल के पास हुई। घटना के बाद अबतक जीआरपी पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं कर सकी है। अब महिला का फोटो जारी करके परिजनों की तलाश की जा रही है। रेल्वे कॉलोनी से सुभाषपुरा की ओर जाने वाले इस मार्ग पर कई बार लोग सीधे रास्ता पार कर लेते हैं। संभव है कि महिला रास्ता क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि महिला का पूरा शरीर शॉल से रखा हुआ था। ऐसा लगता है की महिला ने ट्रेन के आगे कूदने से पहले चेहरा ढका हुआ था। लालगढ़ रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि बीकानेर – श्री गंगानगर – सराय रोहिल्ला वाली गाडी से सायं लगभग 5 बजे यह दुर्घटना घटित हुई। मौके पर पुलिस व जीआरपी पुलिस पहुंच गई है। महिला का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। महिला की शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने बताया कि उसने बिंदी लगाई हुई है और उसके दोनों पैरों में पाायल है। महिला गोरी है और विवाहित प्रतीत होती है।

Exit mobile version