Site icon OmExpress

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की नई कार्यकारिणी

– रघुराज अध्यक्ष,सोनूराज आसुदानी दूसरी बार प्रवक्ता बने ।
ओम एक्सप्रेस

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की अति आवश्यक मीटिंग रविवार को मंडल दफ्तर में रखी गई जिसमें सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सभी व्यापारियों को एवं सभी संस्थाओं के सहयोग से मुख्य संरक्षक शिवरतन अग्रवाल, कन्हैयालाल बोथरा, नरपत सेठिया के आदेश अनुसार नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जो आज से ही मान्य होगी। नई कार्यकारिणी के अनुसार शिवरतन अग्रवाल मुख्य संरक्षक तथा कन्हैयालाल बोथरा, नरपत सेठिया, कन्हैयालाल कल्ला को संरक्षक मनोनीत करने के साथ-साथ रघुराज सिंह राठौड़ संस्थापक अध्यक्ष होंगे। वहीं हेतराम गौड़ व सोभाग सिंह शेखावत उपाध्यक्ष, वेदप्रकाश अग्रवाल कार्यवाहक सचिव, श्रीमती जयश्री कोषाध्यक्ष, सोनूराज आसूदानी प्रवक्ता, ईश्वरचंद बोथरा संगठन सचिव बनाए गए हैं।

श्रीलाल व्यास, विनोद भोजक, राजेश गोयल, अनिल तुलसियानी सहसचिव एवम् मखनलाल अग्रवाल, ओम बिश्नोई जयानी, सचिन भाटिया, नवीन विश्नोई, सतीश पुरोहित, नारायण सिंह भाटी, महावीर कुमार प्रजापत, सुशील शर्मा, मनोज टिकियानी कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए। आज की अतिआवश्यक मीटिंग में संरक्षक कन्हैयालाल बोथरा नरपत सेठिया, हेतराम गौड़, मखनलाल अग्रवाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, सोनूराज आसुदानी, महावीर कुमार प्रजापत, सचिन भाटिया, सतीश पुरोहित, मनोज टिकियानी, रविंद्र जोशी, सुशील शर्मा आदि मौजूद थे।

Exit mobile version