Site icon OmExpress

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का कोरोना निवारण वैक्सीन टीकाकरण अभियान शनिवार को

बीकानेर। व्यापारियों-उद्योगपतियों को एकसूत्र में बांधने वाला संभाग मुख्यालय का सबसे बड़ा संगठन बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा शनिवार, 10 अप्रेल को कोरोना निवारण वैक्सीन टीकाकरण अभियान बिल्कुल नि:शुल्क चलाया जाएगा। इस सम्बन्ध में मंगलवार को मंडल कार्यालय में अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मीटिंग रखी गयी। मीटिंग में उपाध्यक्ष हेतराम गौड़, अनिल कुमार सोनी झूमरसा, प्रवक्ता सोनूराज आसूदानी, सहसचिव विनोद भोजक, महावीर प्रजापत, मक्खनलाल अग्रवाल ने भी अपनी बात कही। झूमरसा ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक वैक्सीन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा जो बिल्कुल फ्री होगा। इस अभियान के दौरान कोरोना गाइडलाइन्स का भी पालन किया जाएगा। शहर की जनता से भी आग्रह किया गया है कि इस टीकाकरण अभियान का अधिकाधिक लाभ लेें। इस सम्बन्ध में सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप से भी स्वीकृति ले ली गयी है।

Exit mobile version