Site icon OmExpress

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने कार्यालय में निशुल्क कोरोना कॉविड 19 टीकाकरण शिविर

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने कार्यालय में कोविड-19 निशुल्क टीकाकरण कैंप का आयोजन किया , कैंप का उद्घाटन संरक्षक शिवरतन अग्रवाल ने कियाकार्यक्रम की अध्यक्षता बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह ने कीकैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी सेवाएं दी साथ ही कैंप को सुचारू और व्यवस्थित चलाने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी हेतराम गॉड उपाध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल अनिल सोनी झूमर सा उपाध्यक्ष ,
मक्खन लाल अग्रवाल ईश्वर चंद बोथरा संगठन सचिव ,मनोज सोलंकी कोषाध्यक्ष ,
सोनूराज आसुदानी प्रवक्ता ,नारायण सिंह भाटी महावीर सिंह चारण दीपक पारीक सचिन भाटिया सुशील शर्मा श्याम कुमार तंवर जनक हर्ष,विपिन मुसरफ महेंद्र मोदी ने अपनी सेवाओं में सुबह से शाम तक देकर आने वाले सभी आगंतुक स्वागत सत्कार किया।

कार्यक्रम में संरक्षक शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि कोरोनावायरस से विजय पाने के लिए सभी पात्र व्यक्तियों को कोरोनावायरस के टीके जाकर लगवाने चाहिए इससे कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है,लोगों को निडर होकर और लोगों को भी जागरूक होकर टीका लगवाना चाहिए साथ ही सरकारी गाइडलाइन की पालना के तहत बारंबार हाथ धोना सोशल डिस्टेंसिंग रखना और सैनिटाइजर प्रयोग करते रहना चाहिए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने कहा सभी समाजों और संस्थाओं को आगे आकर इस तरह के कैंप आयोजित करने चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने में अग्रणी भूमिका अदा करनी चाहिए साथ सभी के सहयोग का धन्यवाद ज्ञापित किया
कार्यक्रम में उद्योग मंडल की सूची के अनुसार उद्योग मंडल के पदाधिकारियों के अलावा लगभग 69 लोगों ने वैक्सीन लगवाई
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल परिसर में निशुल्क टीकाकरण शिविर मे विशेष मेहमान के रूप मे करण प्रताप सिंह सिसोदिया करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे ।

Exit mobile version