Site icon OmExpress

बीकानेर व्यापार उधोग मंडल ने विद्यार्थियों को सर्दी की पोशाक भेंट की

बीकानेर /कर्तव्य पथ पर रहते हुए अनुशासन को सर्वोपरि मानते हुए छात्रो को शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए ताकि वे समाज राष्ट्र के प्रति उनकी सोच का उपयोग हो सके। यह बात बीकानेर व्यापार उधोग मंडल के उपाध्यक्ष विष्णु पुरी ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय एम एम ग्राउंड के पास स्कूल मे विद्यार्थियों को सर्दी की पोशाक भेंट की

बीकानेर व्यापार उधोग मंडल द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत 75 वि़द्यार्थियो को गर्म स्वेटर जर्सी वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुए कही। उपाध्यक्ष पुरी ने श्रेष्ठ बनने के लिए हमेशा समय का सदुपयोग करने का आव्हान बालको से किया गोविंद सिंह कच्छावा ने कहा कि छात्र लक्ष्य प्राप्ति के लिए शार्टकट को अपनाने के स्थान पर मेहनत करे और अपनी क्षमताओ को विकसित करते हुए नैतिकता को बनाये रखते हुए कार्य करे तो निश्चित ही समाज उत्थान की और अग्रसर होगा बीकाजी गु्रप द्वारा सभी विद्यार्थियो को वितरित नमकीन पैकेट तथा व्यापार मंडल द्वारा वितरित गर्म स्वेटर जर्सी मिलने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली तथा खिलखिलाते चेहरे की मुस्कान यह दर्शा रही थी कि वास्तव में गर्म स्वेटर/जर्सी की आवश्यकता बच्चो को कितनी थी बीकानेर व्यापार उधोग मंडल से जुडे सुशील शर्मा सतीश पुरोहित ने कहा कि सरकारी योजना के साथ जनसहभागिता भी आवश्यक हेै ताकि सरकारी विद्यालयो में संसाधनो के माध्यम से अध्ययनरत बालक बालिकाओ के विकास को आगे बढाया जा सके स्कूल स्टाफ ने व्यापार मंडल से आये हुए सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया!

Exit mobile version