Site icon OmExpress

बीकानेर शिक्षा विभाग ने किया स्कूलों का निरक्षण

बीकानेर। कोरोना महामारी के चलते लंबे समय तक स्कूलें बंद थी, सोमवार को जब कक्षा 9 से 12 वीं तक की स्कूलें खुली, तो विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों के भी चेहरे खिले उठे।

उच्च अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्कूलों का अवलोकन किया। कोरोना गाइड लाइन की पालना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोडा ने खाजूवाला ब्लॉक की एक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शहरी क्षेत्र के स्कूलों में भी काफी चहल-पहल रही।

Exit mobile version