Site icon OmExpress

बीकानेर संभाग में नही थम रहा खतरा

बीकानेर/जयपुर। बीकानेर संभाग में कोरोना विस्फोट हुआ है। गुरुवार को सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार बीकानेर संभाग के चूरु जिले में 12 पॉजिटिव मामले आए हैं। इसी के साथ चूरू में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 129 तक पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में 68 और नए मामले आए हैं। इनमें बाड़मेर में दो, जोधपुर में 12, भरतपुर में 16, कोटा में सात, चूरू में 12, झुंझुनू में पांच, व सवाई माधोपुर तथा नागौर में 1-1 नया मामला आया है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 9720 तक पहुंच गई है। वहीं एक मौत के साथ प्रदेश में कोरोना मरने वालों की संख्या बढ़कर 209 तक पहुंच गई है।

-गुरुवार को पॉजीटिव 68
– बाड़मेर 2
– जोधपुर। 12
– भरतपुर 16
– कोटा 7
– जयपुर 12
– चुरू 12
– झुंझुनूं 5
– सवाईमाधोपुर 1
-नागौर 1
– प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव 9720
– कोरोना से मौत 209

Exit mobile version