बीकानेर, 11 अक्टूबर। देर से कार्यालय पहुंचने और बिना सूचना के सीट पर नहीं मिलने वाले अधिकारी कार्मिकों की अब खैर नहीं है। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम के निर्देश पर इस सम्बंध में औचक निरीक्षण के लिए टीम गठित की गई है।
इस टीम ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के मुख्य और अधीनस्थ कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 83 अधिकारी और कार्मिक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। टीम ने अधिशाषी अभियंता पीएचईडी, पंचायत समिति, कार्यालय आयुक्त उपनिवेशन अधिकारी, सहकारिता विभाग, मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग, अतिरिक्त निदेशक स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग का निरीक्षण कर उपस्थित की जांच की और जिला कलक्टर को रिपोर्ट सौंपी। जिला कलक्टर ने बताया कि टीम द्वारा इस तरह के औचक निरीक्षण किए जाएं और नियमित रूप से रिपोर्ट भेजी जाए। उन्होंने ने कहा कि अनुपस्थित मिले अधिकारी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लिया जायेगा।
बीकानेर, 11 अक्टूबर। महिला अधिकारिता विभाग बीकानेर ब्लाॅक द्वारा पंचायत समिति बीकानेर परिसर में अन्र्तराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघारतन द्वारा किशोरियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। किशोरियों सम्बन्धित योजनाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। खण्ड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुरेन्द्र कुमार चैधरी द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी के साथ-साथ स्वच्छता के बारे में बताया गया और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए कहां गया। मौसमी बीमारियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में डाॅ. विवेक गोस्वामी द्वारा बीमारियों की जानकारी दी गई। डाॅ. जसदीप कौर ने किशोरियों की स्वास्थ्य जांच मौके पर की व उन्हें माहवारी स्वच्छता के बारे में बताया गया। महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र काउन्सलर मंजू नांगल प कोलासर सचिव श्रीमती सरोज द्वारा गुड टच बैड टच के साथ साथ बच्चों को कानून सम्बन्धी जानकारी दी गई। इसी प्रकार बीकानेर जिले के समस्त ब्लाॅक पर ये कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में 175 किशोरियों ने भाग लिया। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में राधा प्रथम, पूजा द्वितीय व मोनिका, अनुसूइया तृतीय तथा चित्रकला प्रतियोगिता पलक पंडित प्रथम, दीपिका द्वितीय, लीला, मन्जू तृतीय रही। उपनिदेशक द्वारा सभी विजेता को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किय। संचालन प्रचेता विजयलक्ष्मी जोशी ने किया।
बीकानेर,11 अक्टूबर। विश्व आर्थराईटिस दिवस 12 अक्टूबर को पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग के न्यू आॅपीडी ब्लाॅक में सुबह 10 बजे मनाया जायेगा।
अतिरिक्त प्राचार्य सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष डाॅ. लियाकत अली गौरी ने बताया कि आर्थराईटिस के उपचार के संबंध मंे संवाद कार्यमक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में आमजन को आर्थराईटिस के बारे में जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि यह दिवस आमजन में इस रोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि औषध विभाग वर्ष में विभिन्न प्रकार के रोगों पर निर्धारित दिवसों पर कार्यक्रम आयोजित कर, रोगों के बारे में आमजन को जागरूक करता है। उन्होंने बताया कि विश्व आर्थराईटिस दिवस 2019 की थीम है कि ’आर्थराईटिस बीमारियों का निदान जितनी जल्दी हो सके करवाना चाहिए’।
संवाद कार्यक्रम में रेजिडेन्ट डाॅ. हिमाशी ने स्टाइड प्रजेन्टेशन देगी।
बीकानेर, 11 अक्टूबर। उद्यम व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एसबीआई आरएसइटीआई व नगर निगम द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महावीर प्रसाद, परियोजना अधिकारी नगर निगम ने स्वरोजगार को बेरोजगारी जैसी समस्या का महत्वपूर्ण समाधान बताया। निदेशक एसबीआई आरएसइटीआई लालचंद वर्मा ने उदयम को साहस का महत्वपूर्ण स्त्रोत बताया कि जब तक हानि नहीं उठाते, तब तक जीवन में लाभ नहीं मिलता। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने आए हुए प्रशिक्षिणार्थियों का स्वरोजगार के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी गईं।