Site icon OmExpress

बीकानेर से सियालदह तक चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस अतिशीघ्र व नियमित चलाने की मांग

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर से हावड़ा के लिए प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन बीकानेर-हावड़ा अब रेल मंत्रालय के नए आदेश के मुताबिक बीकानेर से दो दिन ही चल सकेगी। इससे कोलकाता रह रहे प्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए रेलयात्री सेवा सुविधा समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को सुझाव दिया है कि बीकानेर से कोलकाता के सियालदह तक सप्ताह में चार दिन चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12259/12260 को प्रतिदिन चलाया जाए तो काफी हद तक लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के लॉकडाउन से पहले 24 फरवरी को यह ट्रेन बीकानेर से शुरु की गयी थी लेकिन वापिस अभी तक रेल मंत्रालय द्वारा यह ट्रेन पुन: शुरु नहीं हुई है। इसके लिए उन्होंने जल्द ही ट्रेन शुरु करने व नियमित ट्रेन चलाने की मांग की है।

Exit mobile version