बीकानेर। चूंगी नाके पर बीती रात को हुए हादसे में पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक को हिरासत में ले लिया है, वहीं ट्रैक्टर चालक अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। थानाधिकारी गुरु भूपेन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार तीन जिंदगियों को मौत के घाट उतारने वाला ट्रैक्टर धर्मनगर द्वार निर्मल कुमार ओझा का है, जिसको हिरासत में ले लिया गया है, वहीं ट्रैक्टर चालक धीरेरा गांव का बताया जा रहा है जो कि अभी तक फरार है। गुरु भूपेन्द्र ने बताया कि जब तक फरार चालक गिरफ्तार नहीं होगा, तब हिरासत में लिये गए ट्रैक्टर मालिक निर्मल कुमार को छोड़ा नहीं जाएगा और अगर फरार आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो मालिक निर्मल कुमार को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने फरार आरोपी के पीछे पुलिस की टीम लगी हुई है साथ में ट्रैक्टर मालिक निर्मल कुमार का भाई भी आरोपी की तलाश में लगा हुआ है।
बीकानेर सड़क हादसा : टैक्टर मालिक को लिया हिरासत में चालक तलाश जारी

