Site icon OmExpress

बीकानेर सड़क हादसा :सांसी समाज ने रोका मोर्चरी के आगे का रास्ता,कहा मुआवजा दे सरकार

– सांसी समाज के लोगो ने रोका मोर्चरी के आगे का रास्ता,कहा मुआवजा दे सरकार

बीकानेर/ कल नेशनल हाइवे जैसलमेर रोड पर पुगल फांटे से आगे बजरी से भरे एक ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर बारातियों और बैंड के साथ लाइटें लेकर चल रही सांसी समाज महिलाओं को टक्कर मार दी थी जिसमें सोनु उम्र 14 साल व पूनम उम्र 25 और ऊषा पत्नी नवरतन सोनी निवासी नत्थूसर बास की मौत हो चुकी है।

वहीं घायल काली बाई पुत्री सुन्दर सोनी,नत्थुराम पुत्र मूलाराम सोनी निवासी सब्जी मंडी के पीछे व किशोर सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी बंगलानगर को पीबीएम ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर मोर्चरी के आगे स्वर्णकार समाज के भी लोग इकट्ठा हुए हैं एवं सांसी समाज के भी लोग एकत्रित हैं इनकी मांग है कि हमें तत्काल मुआवजा दिया जाए !अभी भी यह लोग रास्ता रोके हुए बैठे हैं!

Exit mobile version