Site icon OmExpress

बीछवाल थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक बूरी तरह से क्षतिग्रस्त

बीकानेर।बीछवाल थाना क्षेत्र में अभी अभी एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमे दो ट्रक टेलर की आपस मे जबरदस्त टक्कर हुई है हादसे दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है । जानकार सूत्रों के अनुसार यह दुघर्टना बीछवाल थाना क्षेत्र में कल्पतरु वेयर हाऊस के पास हुई है । बीकानेर की तरफ से चुने से भरे ट्रक टेलर की खारा की तरफ से आ रहे ट्रक टेलर में भीषण टक्कर हो गई । और हाइवे पर पलट गए । हादसे में दोनो ट्रकों में सवार चालक व खलासी घायल हो गए जिन्हें पीबीएम रैफर किया गया है । वंही घटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया । हादसे की जानकारी मिलते ही बीछवाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है ।

Exit mobile version