Site icon OmExpress

बीजेपी का राज यूपी में लाया जंगलराज : पंडित जगदीश शर्मा

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई हिंसा को लेकर राजनीति अपनी चरम सीमा पर हैं, कांग्रेस के जुझारू नेता और राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान सत्ताबल का दुरूपयोग किया गया हैं जो किसी से छुपा नहीं हैं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पुरे प्रदेश में हुई हिंसा हो या फिर महिला पंचायत सदस्या से घिनौनी हरकत, यहीं सब दर्शाता हैं की किस तरह भाजपा की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को जंगल राज में तब्दील कर दिया हैं।

उत्तर प्रदेश में हो रहे ब्लॉक चुनावों में जहाँ पूरा प्रशासन सिर्फ मूकदर्शक बना हुआ है तो वही दूसरी तरफ भाजपा के पाले हुए गुंडे खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। भाजपा सरकार में गुंडागर्दी का यह आलम हैं कि नामांकन की तय सीमा से पहले भाजपा नेताओ द्वारा गेट बंद कर दिए जाते हैं या फिर गैर भाजपा वोटेर्स को सत्ता और धनबल का दुरुपयोग कर वोट डालने ही नहीं दिया जाता।

पंडित जगदीश शर्मा भाजपा के इस जंगलराज को लोकतंत्र और संविधान की हत्या बताते हुए प्रधानमंत्री जी से पूछते हैं कि क्या भारत की जनता ने इन्ही महंगाई और बढ़ते अपराध के दिनों को देखने के लिए भाजपा सरकार को चुना था?

Exit mobile version