देश का विकास अवरूद्व करने वाले है। राजस्थान के मुख्यमंत्री उसी लाईन में खड़े हो गये है। संविधान के अवहेलना करने वाले देश के प्रति वफादार नहीं हो सकते। सीएए का विरोध संवैधानिक प्रक्रिया का विरोध है। देश को तोडऩे वालों को सजा देनी चाहिए। पूर्व मंत्री ने प्रदेश भर के अस्पतालों में बच्चों की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार ने अस्पतालों में संसाधन उपलब्ध नहीं करवाएं।
ऐसे में ये सरकार बच्चों के हत्यारें है। जिस तरह कुत्ता पागल या हिडकिया हो जाता है। तो उसे गोली मार देनी चाहिए। वैसे ही भटके हुए युवा भी पागल कुत्ते के समान है। ऐसे युवाओं को गोली मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं। दिलावर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का केवल आम नागरिक ही नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियां भी विरोध कर रही हैं। ज्यादार विपक्षी पार्टियों का कहना है कि यह संविधान का उल्लंघन है। कांग्रेस ने खासतौर से इसे लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। दिलावर ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को विवादित बयान दिया है। विधायक ने उन्हें देश का दुश्मन बताया है।