Site icon OmExpress

बीजेपी विधायक को जान का खतरा, मुख्यमंत्री और डीजीपी से लगाई गुहार

बागपत। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। अब सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को भी जान का खतरा महसूस होने लगा है। बागपत से बीजेपी विधायक योगेश धामा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विधायक योगेश धामा ने कहा कि तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी से उन्हें जान का खतरा है। विधायक ने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों को रोकने लिये सुनील राठी उन्हें जिम्मेदार मानता है और उसने उन्हे जान से मारने की धमकी दी है। मेरी जिंदगी को सच में खतरा है। विधायक ने कहा कि सुनील राठी विकास दुबे से भी ज्यादा खतरनाक है।

सुनील राठी गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। विधायक ने योगी आदित्यनाथ और डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई है। वहीं बागपत के एसएसपी अनित कुमार के कहना के कि योगेश धामा ने अभी तक उनसे कोई संपर्क नही किया है और उन्हे प्रोटोकॉल के हिसाब से सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

Exit mobile version