Site icon OmExpress

बीमाकर्मियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन लाख रूपये का चैक को सौंपा

बीकानेर, 08 जुलाई। भारतीय जीवन बीमा निगम के बीकानेर मण्डल के अन्तर्गत बीकानेर, नागौर, चुरू, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिलों के समस्त शाखा इकाईयों में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी संगठन ने कोविड-19 के रोकथाम कोष में राशि तीन लाख रूपये का चैक जिला कलक्टर नमित मेहता को सौंपा।
आॅल इण्डिया इन्श्योरेन्स एम्पलाॅइज एसोसियेशन के बीकानेर संभाग मण्डल सचिव योगेश किरोडी ने बताया कि हमारा कर्मचारी संगठन देश में प्रत्येक प्राकृतिक एवं राष्ट्रीय आपदा के समय आर्थिक योगदान देने में अग्रणी भूमिका निभाने हेतु सदैव तत्पर रहा है।

देशभर में एल.आई.सी. के 109 मण्डलों में कार्यरत कर्मचारी सदस्यों ने कोविड19 कोष हेतु लगभग तीन करोड़ रूपये का सम्बन्धित राज्यों के मुख्यमंत्री कोष में योगदान दिया हैं। कर्मचारी संगठन पूर्व में भी कारगिल, लातूर व गुजरात भूकम्प, सुनामी, उडीसा तुफान, केरल बाढ़ इत्यादि आपदाओं के दौरान आर्थिक योगदान करता रहा हैं। वर्तमान में कोविड-19 के लिए सहायता राशि का कार्य जारी है।

Exit mobile version