Site icon OmExpress

बीसीसीआई ने स्कूली छात्राओं को बांटे स्वेटर व नमकीन

बीकानेर। यहां के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लेडी एन गर्ल विद्यालय महर्षि दयानंद मार्ग पुरानी जेल रोड़ बीकानेर मे
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल (बीसीसीआई) की ओर से सभी छात्राओं को स्वेटर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया मंडल के उपाध्यक्ष विष्णु पुरी ने कहा हम सभी के लिए शिक्षा बहुत ही आवश्यक चीज होती है इससे हमारा ज्ञान बढ़ता है और जीने का तरीका लोगों से बोलचाल का तरीका समाज में प्रतिष्ठा मिलती है शिक्षा के बिना जीवन अधुरा सा लगता है

आज हम जो अपने बच्चों को दे सकते है इनमे सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है शिक्षा किसी भी देश की आत्मा होती है इसके बिना एक विकसित और शक्तिशाली देश की कल्पना नही की जा सकती शिक्षा से आप अच्छी नौकरी या स्वरोजगार पा सकते है एक शिक्षित व्यक्ति का सभी जगह सम्मान होता है
मंडल के संगठन सचिव ईश्वरचंद बोथरा ने कहा शिक्षा सफल और आनन्दमय जीवन के लिए आवश्यक है इसके बिना आप सही निर्णय लेने में सक्षम नही होंगे शिक्षा हर उस चीज की कुंजी है जो आज हमारी दुनिया मे अच्छी है व्यापार मंडल के सदस्य
एडवोकेट गोविंदसिंह कच्छावा सुशील शर्मा ने कहा कंप्यूटर सूचना प्रौद्योगिकी गणित चिकित्सा मनोविज्ञान इंजीनियरिंग आदि क्षेत्र में आप बिना शिक्षा के आगे बढ़ नही सकते बिना शिक्षा के बहुत सी दिक्कतें आ सकती है

शिक्षा केवल अतीत और वर्तमान के लिए जरुरी नहीं है बल्कि यह भविष्य की कुंजी भी है यह हमारे बच्चों को 21 वीं सदी की बौद्धिक चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करती है शिक्षा यह भी सिखाती है कि उन्हें कैसे सोचना और सीखना है स्कूल की प्राधानाचार्य श्रीमती अनुराधा हर्ष ने कहा बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल हमेशा समाज सेवा एव जनकल्याण के कार्यो मे अपना योगदान देता आया है सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्वेटर देने की जो पहल की है व्यापार मंडल ने वो वाकई अनुकरणीय प्रेरणादायक है व्यापार मंडल के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया
आज के कार्यक्रम मे उपाध्यक्ष विष्णु पुरी संगठन सचिव इश्वरचंद बोथरा एडवोकेट गोविंद सिंह कच्छावा सुशील शर्मा सतीश पुरोहित एडवोकेट पवन सुरेंद्र भार्गव व समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद थे

Exit mobile version