Site icon OmExpress

बीसीसीआई ने स्कूली विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर

बीकानेर। यहां के RCP कॉलोनी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल (बीसीसीआई) की ओर से विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल के उपाध्यक्ष विष्णु पुरी ने कहा छात्र लक्ष्य प्राप्ति के लिए शार्टकट को अपनाने के स्थान पर मेहनत करे और अपनी क्षमताओं को विकसित करते हुए नैतिकता को बनाये रखते हुए कार्य करे तो निश्चित ही समाज उत्थान की ओर अग्रसर होगा बीकाजी ग्रूप दूारा सभी विद्यार्थीयो को वितरित नमकीन पैकेट तथा बीकानेर व्यापार मंडल दूारा वितरित गर्म स्वेटर मिलने पर छात्र छात्राओं के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली

इस अवसर पर मंडल के
संगठन सचिव ईश्वरचंद बोथरा ने कहा व्यापार मंडल हमेशा
समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्याें मे अपना योगदान देता आया है सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्वेटर देने की जो पहल की है व्यापार मंडल ने वे वाकई अनुकरणीय व प्रेरणादायक है आज के कार्यक्रम मे एडवोकेट गोविंदसिंह कच्छावा, सतीश पुरोहित, सुशील शर्मा व समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद थे
भवदीय
रघुराज सिंह राठौड़
अध्यक्ष
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल

Exit mobile version