Site icon OmExpress

बी.ए. ऑनर्स  (इतिहास) के फाइनल वर्ष के छात्र  खेमवेन्द्र सिंह बिठ्ठूप्रथम स्थान प्राप्त किया

बीकानेर , 20 जनवरी। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के इतिहास विभाग के स्नातक स्तर (ऑनर्स ) के प्रथम बैच के परिणाम आने के साथ बी.ए. ऑनर्स (इतिहास) के फाइनल वर्ष के छात्र खेमवेन्द्र सिंह बिठ्ठू पुत्र आनन्द सिंह बिठ्ठू ने कुल 1353 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विभागाध्यक्ष डाॅ. अम्बिका ढाका ने बताया कि विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में वर्ष 2017 से इतिहास विषय में स्नातक स्तर पर ऑनर्स पाठ्यक्रम आरंभ किया गया था तथा इस वर्ष इस कोर्स का पहला बैच पास हुआ है जो कि विभाग के लिए गर्व का विषय है। डाॅ. ढाका ने बताया कि खेमवेन्द्र सिंह ने लगातार तीसरे वर्ष में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान लिया है जो कि बड़ी सफलता है। डाॅ. ढाका ने कहा कि बीकानेर संभाग में इतिहास विषय में ऑनर्स के पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने वाला एकमात्र इतिहास विभाग विश्वविद्यालय में स्थित है। जिसमें प्रवेश के लिए विद्यार्थी उत्सुक रहते हैं तथा इतिहास में अध्ययन के साथ गहन पकड़ भी बना रहे हैं।

Exit mobile version