Site icon OmExpress

बी.ए. ऑनर्स (इतिहास) में खेमवेन्द्र सिंह बिठ्ठू रहे अव्वल

बीकानेर, । बी.ए. ऑनर्स (इतिहास) में खेमवेन्द्र सिंह बिठ्ठू अव्वल, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के इतिहास विभाग के स्रातक स्तर (ऑनर्स) के प्रथम बैच के अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्र खेमवेन्द्र सिंह बिठ्ठू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।बिठ्ठू ने कुल 1353 अंक प्राप्त किए हैं। छात्र खेमवेन्द्र सिंह ने लगातार तीसरे वर्ष में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पाया है। विवि के इतिहास विभाग में वर्ष 2017 से इतिहास विषय में स्रातक स्तर पर ऑनर्स पाठ्यक्रम आरंभ किया गया था।

Exit mobile version