Site icon OmExpress

बेखोफ अपराधियों ने मवेशी व्यापारी को पैर में मारी गोली, लुटे 70 हजार

प्रशांत कुमार/सुपौल(ओम एक्सप्रेस ब्यूरों)

जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जदिया- त्रिवेणीगंज मुख्य मार्ग के एनएच 327ई पर समधिनिया मोड़ के समीप लगभग 6:30 में दो बाइक सवार कुल चार बेखोफ अपराधियों ने ओवरटेक कर एक मवेशी व्यापारी को पैर में गोली मार कर लगभग 70 हजार रुपया लूट लिया हैं।पीड़ित व्यापारी जदिया थाना क्षेत्र के परसागढ़ी उत्तर वार्ड नम्बर एक निवासी 32 वर्षीय मवेशी व्यापारी गुलाब यादव हैं।

पीड़ित व्यक्ति का प्राथमिक इलाज अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में किया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया हैं।जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यापारी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला स्थित मवेशी हाट आ रहे थे कि इसी दौरान दो बाइक सवार चार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम हैं हालांकि त्रिवेणीगंज एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने लूट की घटना से इंकार करते हुए आपसी विवाद बताया है जबकि पीड़ित लूट की बात कह रहे हैं।

Exit mobile version