Site icon OmExpress

बेटी के जन्मदिन पर पिता ने लगाएं पौधे एक घर एक पौधा अभियान के तहत् हुआ पौधारोपण,

– पौधे लगाना व बचाना सबसे बड़ा पुण्य व सेवाकार्य:- बोहरा

बाड़मेर । बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर सृष्टि संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के तहत् संस्थान अध्यक्ष एवं अभियान के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है । इस कड़ी में रविवार को गौतमचन्द बोहरा ने अपनी बेटी रक्षिता के जन्मदिन पर बाड़मेर शहर में चैहटन रोड़ स्थित रेन बसेरा चिकित्सालय के पीछे बोहरा ग्राउण्ड 10 पौधे लगवाएं ।

एक घर एक पौधा अभियान के प्रेरक व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि पौधे लगाने व उन्हें बचाना सबसे बड़ा पुण्य व मानवता की सच्ची सेवा है । अमन ने कहा कि मानसून का उपस्थिति पौधों के लिए वरदान साबित हो रही है । ऐसे में पौधे सामान्य से अधिक उन्नति करते है ।

गौतमचन्द बोहरा ने कहा कि एक घर एक पौधा अभियान से प्रेरित होकर रविवार को पुत्री रक्षिता के जन्मदिन पर 10 पौधे लगाकर बहुत ही अच्छा लग रहा है ।

एक घर एक पौधा अभियान से जुड़े जोगेन्द्र वड़ेरा ने बताया कि सृष्टि संस्थान के सहयोग से सोमवार को राणीगांव में 51 पौधे लगाएं जायेंगें । पौधारोपण कार्यक्रम में गौतमचन्द बोहरा, पुनित बोहरा, दर्शन भंसाली आदि उपस्थित रहे ।

धुड़ोणियों की ढ़ाणी में हुआ पौधारोपण

सघन पौधारोपण को लेकर रविवार को धुड़ोणियों की ढ़ाणी स्थित रामदेव मन्दिर परिसर में पौधारोपण किया गया । जहां युवाओं ने नीम, सरेस, करंज आदि के 10 पौधे लगाएं । इस दौरान दलपतसिंह राठौड, वकील दानसिंह राठौड, लक्ष्मणसिंह, नरपतसिंह, अशोकसिंह, सुरेशसिंह, संजयसिंह, शैतानसिंह आदि उपस्थित रहे ।

Exit mobile version