Site icon OmExpress

‘बेटी दिवस ‘ पर 71 कन्याओं का किया सम्मान

बीकानेर।बीकानेर अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ एवं तेरापंथ किशोर मंडल के द्वारा महावीर चौक गंगाशहर में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व भारत माता की जय के साथ किया गया। चौक में”बिटिया रानी बड़ी सयानी” की रंगोली बनाकर उसके चारों ओर 71 कन्याओं को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने अपने उद्बोधन में कन्याओं को बेटी दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शांति प्रतिष्ठान के पूर्व अध्यक्ष श्रीमान लूणकरण छाजेड़ ने भी बेटियों को शुभकामना देते हुए किशोर मंडल की अच्छी पहल की तारीफ की। गंगा शहर के थाना अधिकारी श्री राणी दान जी ने की बेटियों को शुभकामना देते हुए कहा कि अब वह समय चला गया की लड़कियां डर कर रहे, लड़कियां किसी से भी कम नहीं है और समय पड़ने पर जब कभी भी हमारी जरूरत पड़े तो हमें तुरंत फोन करें हम हर समय तैयार हैं। इसी कड़ी में आकांक्षा पुरोहित ने कविता के माध्यम से भाव प्रकट किया। किशोर मंडल संयोजक कुलदीप छाजेड़ एवं अन्य ने भी अपने भाव प्रकट किए और बहनों की यथासंभव रक्षा करने का प्रण किया।
“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की राजस्थान प्रकल्प प्रमुख मीना आसोपा ने सभी को संकल्प पत्र पढ़कर संकल्प करवाया। इसके साथ ही यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सभी बेटियों से पोस्टकार्ड पर बधाई संदेश लिख वाया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर तेरापंथ समाज के पदाधिकारी , महिला मंडल , युवक परिषद, किशोर मंडल, भाजपा शहर जिला बीकानेर महिला मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रचुर मात्रा में उपस्थित रहें।

Exit mobile version