Site icon OmExpress

बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन एवं मोदी का पुतला दहन

बेगूसराय ,अनमोल कुमार
कमरतोड़ महंगाई एवं आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर जिला राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी और राहुल प्रियंका गांधी सेना के संयुक्त तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया ।
प्रदर्शन विरोधी नरेंद्र मोदी हाय हाय नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया ।
पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद्य तेल एवं खाद्य सामग्रियों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि से आमजन परेशान हैं l आंदोलनकारियों ने मूल्य वृद्धि नियंत्रण नहीं किए जाने पर लगातार आंदोलन के धमकी दी है ।
बेगूसराय जिला राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिला मीडिया इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि महंगाई पर रोक नहीं लगाने की स्थिति में आंदोलन अनवरत जारी रहेगा ।उन्होंने कहा कि सेना के बिहार प्रदेश मीडिया इंचार्ज अनमोल कुमार और राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज ओम दैया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा के निर्देशन पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी ।

Exit mobile version