Site icon OmExpress

बेरोजगारी का आलम , अप्रैल और मई माह में 2.27 करोड़ लोगों ने नौकरी से हाथ धोया

पटना ,( अनमोल कुमार ) – ओम एक्सप्रेस
कोरोना संक्रमण और महामारी के दौर में देश के 22.7 मिलियन अर्थात 2.27 करोड़ लोगों ने अप्रैल और मई माह मे अपनी नौकरियां से हाथ धोया है l
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी (CMIC) के मुख्य अधिकारी महेश व्यास ने बताया कि भारतवर्ष में कुल नौकरियों की संख्या 400 मिलियन है अर्थात 40 करोड़ है ।

महामारी और आपदा के इस दौर में बंदी और घाटे में चल रहे कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बाहर कर दिया है आज उनके सामने भुखमरी उत्पीड़न का माहौल बना हुआ है ।

प्रतिपक्ष राजद के नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल में इकनोमिक टाइम्स के महेश व्यास की ट्वीट को ट्विस्ट करते हुए लिखा है कि 20 14 के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल से ही बेरोजगारी का आलम व्याप्त है जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव बिहारियों को झेलना पड़ रहा है ।रोजगार के अवसर बनाने में केंद्र और राज्य सरकार विफल रही है ।

Exit mobile version