Site icon OmExpress

बेहतर मॉनिटरिंग के लिए आरबीएसके टीमों की गाड़ियों में लगाए जाएं जीपीएस : सीएमएचओ

समीक्षा बैठक में अनुपस्थित 7 को कारण बताओ नोटिस

बीकानेर। आरबीएसके टीमों द्वारा विभिन्न स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में की जा रही स्क्रीनिंग प्रतिदिन हो भी रही है या नहीं ? इसे सुनिश्चित करने के लिए टीमों की गाड़ियों पर जीपीएस सिस्टम लगाया जाए। यह कहना था सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा का वे शनिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ले रहे थे । उन्होंने बैठक में बिना बताएं अनुपस्थित रहे 7 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।

उन्होंने समय पर स्क्रीनिंग पूर्ण करने, माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करने तथा माइक्रोप्लान जिला कलेक्टर एसडीएम स्तर तक साझा करने के निर्देश दिए । आर सी एच ओ डॉ रमेश गुप्ता ने समस्त 14 टीमों की व्हाट्सएप पर प्रतिदिन सेल्फी द्वारा उपस्थिति देने के निर्देश दिए । उन्होने स्क्रीनिंग के साथ-साथ मौसमी बीमारियों के नियंत्रण तथा रोगों से बचाव व लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश भी दिए । बैठक के दौरान संबंधित ब्लॉक सीएमओ को फोन लगाकर टीम का फीडबैक लिया और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने जन्मजात हृदय रोगों के अलावा अन्य रोगों पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए । इस अवसर पर डीईआईसी मैनेजर योगेश पवार, आयुष नोडल अधिकारी डॉ मनुश्री सिंह सहित समस्त टीमों के आई आयुष चिकित्सक फार्मासिस्ट व एएनएम उपस्थित रहे।

Exit mobile version