Site icon OmExpress

बेहद शर्मनाक:अविवाहित भतीजी दुष्कर्म पर मां बनी, बोली जान से मारने की धमकी दी थी चाचा ने

– नवजात को बीकानेर स्थित चाइल्ड सेंटर भेजा

(राजेश अग्रवाल)।

नोखा। बीकानेर जिले की नोखा तहसील के पाचु थाना अंतर्गत एक 21 वर्षीय लड़की के साथ उसी के चाचा द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के कारण उस बालिका ने एक बच्ची को जन्म दिया तबीयत खराब होने पर परिजन लड़की को बागड़ी रेफरल अस्पताल नोखा ले गए जहां पता चला कि उसकी डिलीवरी होने वाली है। इस पर परिवार वालों के होश उड़ गए। लड़की ने गुरुवार को एक बच्ची को जन्म दिया।

लड़की बोली जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा
सूचना मिलने पर पाचु पुलिस नोखा पहुंची और दुष्कर्म पीड़िता के बयान लिए। पीड़िता ने बताया कि चाचा उसे उसकी हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पाचु थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है।

नवजात को बीकानेर स्थित चाइल्ड सेंटर भेजा
एसएचओ ने बताया कि नवजात शिशु को बीकानेर स्थित चाइल्ड सेंटर भेजा गया है। आरोपी सुखराम की पुलिस तलाश कर रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने गांव की ढाणी में उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय उसके माता पिता भाई बहन सब घर से बाहर थे। जब उसने बताया कि वह गर्भवती हो गई है तो चाचा ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस डर के कारण वह अपने परिवार वालों को यह जानकारी नहीं दे पाई।

Exit mobile version